विकासनगर, फरवरी 25 -- कालसी क्षेत्र के लोगों ने राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में एनसीसी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। क्षेत्रवासी मदन रावत, चतर सिंह, सूरज तोमर, विराट सिंह, अरुण चौहान, मनोज सिंह, आलम सिंह, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि कालसी क्षेत्र में किसी भी स्कूल में एनसीसी नहीं है। यहां के छात्र-छात्राएं विद्यालय में एनसीसी न होने के कारण मायूस हैं। इसके चलते सेना व पुलिस में एनसीसी का लाभ मिलने से वंचित हो रहे हैं। कहां की राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में कालसी क्षेत्र के अधिकतर छात्राएं अध्यनरत हैं। साथ ही एनसीसी पाठ्यक्रम के लिए सभी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कॉलेज में शीघ्र एनसीसी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.