देहरादून, जून 6 -- पौड़ी। रांसी मैदान में होमगार्ड के 60 पदों के लिए शनिवार से शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पूरी पक्रिया की विडियो ग्राफी की जा रही है। जिले में होमगार्ड के 60 पदो के लिए 4344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 123 का आवेदन निरस्त हो गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद सिंह ने बताया कि भर्ती प्रकिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। हर दिन 300 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...