मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राजनगर प्रखंड के रांटी में वर्षों से बसे भूमिहीन परिवारों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए उजाड़े जाने के विरोध में 22 जून को माकपा द्वारा प्रतिरोध सभा आयोजित की जाएगी।

सभा की तैयारी सभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष रामजी यादव की अध्यक्षता में तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि आज गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। भूमिहीन परिवारों को बेदखल किया जा रहा है, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और जो नौजवान अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें दबाने का प्रयास ...