मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में जितवारपुर के बाद अब रांटी गांव भी क्राफ्ट विलेज बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह गांव सभी मानकों पर खड़ा उतर रहा है और जल्द ही जिलेवासियों को दूसरी बड़ी सौगात मिल सकती है। इसतरह अब जिले में क्राफ्ट विलेज की अवधारणा विस्तार लेने लगी है। सोमवार को जितवारपुर क्राफ्ट विलेज में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि दूसरे चरण में रांटी गांव को भी क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि रांटी कला और परंपरा के सभी मानकों को पूरा करता है, इसलिए शीघ्र ही इस संबंध में औपचारिक घोषणा संभव है।सोमवार को किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने जितवारपुर क्राफ्ट विलेज के विभिन्न कार्यों की प्रगति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.