चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा संवाददाता। गुवासाई के ग्रामीण मुंडा मंगल पूर्ति ने रांजाबुरू खदान को बंद करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सारंड़ा विकास समिति जामकुंडिया-दुईया द्वारा विगत 23 फरवरी 2026 की सुबह से खदान को पूर्ण रूप से बंद किया गया है। इस बंदी को लेकर दुईया गांव में दो दिन पूर्व बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चार गांवों के ग्रामीण मुंडा शामिल हुए थे। मंगल पूर्ति ने आरोप लगाया कि सारंड़ा पीढ़ के मानकी सुरेश चांपिया को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं किया गया, जबकि गुवा सेल माइंस और रांजाबुरू माइंस घाटकुडी कम्पार्ट का सीमा क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में उन्हें बैठक से अलग रखना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 गांवों को आंदोलन में शामिल बताना भ्रामक है। यदि मानकी-मुंडाओं के साथ बैठक कर आपसी सहमति से निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.