चाईबासा, मार्च 1 -- गुवा संवाददाता। मां सरला प्राइवेट वर्क ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रांजाबुरु खदान का खनन कार्य उनकी कंपनी को मिला है और खदान प्रभावित गांवों के स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि अब तक 70 स्थानीय युवकों का भीटी मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से कार्य पर लगाया जा रहा है। जारी सूची के अनुसार गुवा बिचाईकिरी से 1, बुंडू से 2, छोटा जामकुंडिया से 4, छोटानागरा से 5, गंगदा से 5, घाटकड़ी से 3, गुवा गोरख नगर से 1, गुवासाई से 2, जामकुंडिया से 1, जोजोगुटू से 2, कल्याण नगर से 3, कारोकुंज से 1, कोटगढ़ से 1, लेंबरे से 4, मेघाहातुबुरु से 1, नानक नगर से 1, नुईया से 3, रेलवे मार्केट से 3, राजाबेड़ा से 3, रामनगर से 4, रोवाम से 2, सेवा नग...