रांची, मार्च 8 -- झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार देर रात एक होटल में हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर बदमाशों ने होटल पर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में एक वेटर की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे वासेपुर कनेक्शन वाला गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह का हाथ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक घटना एयरपोर्ट रोड स्थित होटल टीटोस में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात बाइक पर सवार दो हमलावर होटल पहुंचे और अचानक अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे होटल में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- मैं अपने बच्चों को कभी टिकट नहीं दूंगा, वो राजनीति में कभी नहीं आएंगे; केजरीवाल यह भी पढ़ें- हम ईरान का साथ देने जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.