रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और यात्री सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने धनबाद-पोत्तनूर एक तरफा अमृत भारत स्पेशल ट्रेन को वाया रांची होकर चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 14 मार्च को धनबाद से रवाना होगी। दोपहर दो बजे रवाना होने के बाद यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी-मुरी होते हुए रांची शाम छह बजे पहुंचेगी। इसके बाद 10 मिनट बाद हटिया पहुंचेगी। इसके बाद राउरकेला, संबलपुर, रायगड़ा, विजयवाड़ा, काटपाडी, कोयम्बत्तूर होते हुए पोत्तनूर सुबह 11.20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य श्रेणी के 11, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के आठ, रसोईयान के एक कोच मिलाकर 22 कोच होंगे। जबकि, बुधवार शाम 5.30 बजे पोत्तनूर से रवाना हुई यह ट्रेन 13 मार्च शुक्रवार को रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का हटिया आगमन सुबह 7.10 बजे और रांची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.