रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। रांची हिंसा से जुड़े एक कांड में 8 आरोपियों पर लगे आरोप को अभियोजन पक्ष साबित नहीं कर सका। जबकि, अन्य 44 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई लंबित है। सुनवाई के दौरान गवाह नहीं पहुंचा। इसका लाभ आरोपियों को मिला। न्यायिक दंडाधिकारी मान्या टंडन की अदालत ने गुरुवार को ट्रायल फेस कर रहे आरोपी नवाब चिश्ती समेत 8 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। दाखिल नौ चार्जशीट में से चार मामलों के आरोपियों को बरी किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोप का साबित करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। घटना को लेकर डेली मार्केट कांड संख्या 16/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच अधिकारी चार्जशीट दाखिल करते रहा और आरोप को साबित करने में विफल रहा। जांच अधिकारी की ओर उक्त मामले में साल 2022 से लेकर 2025 तक कुल नौ चार्जशीट दाखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.