रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन नारकोस के तहत 12 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आरपीएफ और आरपीएफ फ्लाइंग टीम की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के वीआईपी गेट के पास एक संदिग्ध युवक काला-हरा स्काई बैग लिए बैठा दिखाई दिया। जांच दल को देखते ही युवक घबरा गया, जिस पर टीम ने उसे तुरंत रोका और पूछताछ की। यह भी पढ़ें- गांजा तस्कर को पकड़ने रायगढ़ा जाएगी टाटानगर जीआरपी पूछताछ में युवक ने अपना नाम बृजराज यादव (19 वर्ष) बताया। वह यूपी के कुशीनगर क...