रांची, फरवरी 3 -- रांची स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा होगा। जबकि, हटिया स्टेशन का री-मॉडलिंग व यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य जारी है, यह कार्य वर्ष 2027 में पूरा होगा। ये जानकारी डीआरएम करुणानिधि ने दी। बताया कि रांची स्टेशन के दक्षिणी छोर में निर्माणधीन द्वितीय स्टेशन बिल्डिंग का 90 फीसदी काम हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च-अप्रैल तक चालू हो जाएगा।एयरपोर्ट की तरह होंगी सुविधाएं रांची स्टेशन की मुख्य स्टेशन बिल्डिंग लंदन-जर्मनी की तर्ज पर होगी। इस स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन का प्रवेश व निकासी अलग-अलग द्वार होगा, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पार्किंग की भी समुचित सुविधा होगी। इस स्टेशन में एयरपोर्ट की तर्ज पर स्लीपिंग पोड लगाया जाएगा। साथ ही 36 मीटर का कनकोज बन...