रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन सामान्य टिकट काउंटर के समीप फुटओवर ब्रिज के नीचे नशेड़ियों का कब्जा हो गया। यहां दर्जनों नशेड़ियों ने अपने सामानों को ब्रिज के पिल्लर के पास क्रमवार रखकर उसे आश्रयगृह बना लिया है। दिनभर नशेड़ियों का अड्डा रहता है। बीच-बीच में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा उन्हें हटाया भी जाता है, लेकिन वे अभियान के दौरान अपने सामानों को ब्रिज के नीचे रखकर अगल-बगल चले जाते हैं। आरपीएफ टीम जैसे ही वहां से चली जाती है। वे दोबारा वहां आ जाते हैं। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को रही। नशेड़ियों की पूरी फौज वहां मौजूद थी। जब आरपीएफ ने उन्हें हटाया तो अपने सामानों को वहां छोड़कर चले गए और बाद में एक-एक करके फिर से वहां जमा हो गए। नशेड़ियों का वहां जमावाड़ा होने से स्टेशन परिसर असुरक्षित हो गया है। विशेषकर यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.