रांची, फरवरी 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार को 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। मौर्य एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े राजू कुमार और छोटी कुमारी (दोनों बिहार निवासी) को तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नशीला पदार्थ ओडिशा के संबलपुर से लाया गया था और इसे बिहार के रोहतास पहुंचाना था। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, मो. आलिम और वर्षा मुंडा सहित अन्य जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.