रांची, मार्च 14 -- झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर को एक खतरनाक हादसा हो गया और इस दौरान रेल प्रशासन की एक बड़ी सुरक्षा चूक भी सामने आई। दरअसल यहां पर एक नई ट्रेन के शुरू होने का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान एक युवक एक अन्य प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया, और जैसे ही वह छत पर खड़ा हुआ, वहां ऊपर से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसे 25 हजार वोल्ट का करंट लग गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसके शरीर में आग लग गई और शरीर जलने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर जिस समय यह घटना हुई, उस समय वहां एक अन्य प्लेटफॉर्म पर पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच युवक को करंट लगने और उसके शरीर में आ...