रांची, अक्टूबर 31 -- रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब 31 विमानों का परिचालन किया जाएगा। प्रतिदिन 30 विमानों का आवागमन और 30 प्रस्थान होगा। नयी समय-सारिणी में जयपुर से गोवा वाया रांची विमान के परिचालन का समय जारी किया गया है। यह सेवा जल्द शुरू होगी। यह विमान जयपुर से दिन के 11 बजे रांची आएगा और 11.40 बजे उड़ान भरकर गोवा रवाना होगा। रांची से गोवा और जयपुर के लिए नई फ्लाइट है। इस तरह अब कुल 30 फ्लाइट रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आएंगी और 30 यहां से उड़ान भी भरेंगी। इसमें शामिल इंडिगो की चेन्नई-रांची-चेन्नई का एक विमान सप्ताह में केवल एक दिन शुक्रवार को ही रांची से आवाजाही के लिए उपलब्ध होगा। नयी समय-सारिणी में रांची से 12 शहरों के लिए उड़ान उपलब्ध होगी। इनमें मुबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, पटना, भुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.