धनबाद, मार्च 9 -- नारी सेवा संघ की उपाध्यक्ष व सिंदरी एल टाइप आवास संख्या 29 निवासी अनिता श्रीवास्तव के इकलौते दामाद अमरजीत कुमार सिन्हा (46 वर्ष) की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह रांची स्थित अपने घर से बाइक से सिंदरी ससुराल आ रहे थे। घटना के संबंध में नारी सेवा संघ की अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि नारी सेवा संघ की उपाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव के दामाद अमरजीत कुमार सिन्हा रांची स्थित हेना मोड़ के समीप प्राइवेट मकान में रहते थे। अमरजीत अपने घर से बाइक से सिंदरी स्थित ससुराल लौट रहे थे। जैनामोड़ के पास करीब 1 बजे दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनका शव बोकारो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। जहां पुलिस घटना की जांच कर रही है। अमरजीत रांची में सेल्स में जॉब करते थे।...