मुजफ्फरपुर, मई 21 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रांची से 18 मई से लापता दो नाबालिग बच्चियों को मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की व मनियारी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को भगाने के आरोप में दो किशोर को भी पकड़ा है। रांची पुलिस चारों को अपने साथ ले गई है।जिला पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चियों के गायब होने की शिकायत मिलने के बाद रांची के बरियातू थाने की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने उनके मोबाइल का टावर लोकेशन निकाला जो मुजफ्फरपुर में मिला। इसके बाद मंगलवार रात रांची पुलिस की टीम सदर थाने पहुंची। वहां से उनको कच्ची-पक्की व मनियारी थाने भेजा गया। यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने में पूर्वी चंपारण का युवक दोषी जहां से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित लड़कों को भी पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों नाबा...