लोहरदगा, नवम्बर 30 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से तत्काल ब्लड मिलना बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गयी है। करीब एक महीने से ब्लड बैंक की यह स्थिति है। जिले में खून की कमी लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों के परिजन राजधानी रांची से ब्लड लाने को मजबूर हैं। ब्लड बैंक में रक्तदान करनेवालों से रक्त लेकर उसे रांची सदर अ्रस्पताल भेजा जाता है। फिर वहां से रक्त की जांच कर वापस भेजा जाता है। कम से कम बीस यूनिट रक्त एक साथ रांची भेजा जाता है। पहले की तरह यहां ब्लड के बदले एक्सजेंच कर तुरंत नहीं मिल पा रहा है। झारखंड में बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून दिए जाने के बाद यह स्थिति पैदा हुई हैञ लोहरदगा ब्लड बैंक का लाइसेंस समाप्त हो गया है और इसका काम बेहद सीमित हो गया है। लोहरदगा अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.