रांची से बच्चे को किया अगवा, धनबाद से एक को दबोचा
रांची, सितम्बर 27 -- रांची धनबाद, हिटी। रांची से चार साल के बच्चे को अगवा करने में गिरोह से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को शनिवार की देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव की अगुवाई वाली टीम ने नशे में धुत्त आरोपी को पकड़ा है। उससे अपहृत बच्चे और गिरोह के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ हो रही है। उसके मोबाइल से पुलिस को गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को रांची पुलिस की ओर से बच्चे को अगवा करने वाले के संबंध में बताया गया था कि अपहर्ता का संभावित लोकेशन धनबाद स्टेशन के आसपास मिला है। धनबाद पुलिस और आरपीएफ की टीम ने सूचना पर फौरी कार्रवाई करते हुए अपहर्ता की तलाश शुरू की। धनबाद स्टेशन के अलावा पुराना बाजार और आसपास के इलाके में शनिवार की रात तलाशी अभियान चलाया गया। मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.