मथुरा, जनवरी 16 -- रांची से दिल्ली जा रही एनसीसी की शौर्य के कदम क्रांति की ओर और वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर निकली साइकिल यात्रा का कोटवन बॉर्डर स्थित गुलशन ढाबा पर स्वागत किया गया। रैली में शामिल अधिकारियों ने बताया कि आदिवासी नायक, जननायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनसीसी द्वारा देशभर में शौर्य के कदम क्रांति की ओर थीम पर एक ऐतिहासिक पहल का आयोजन किया जा रहा है। रैली में दो अधिकारी, 6 पीआई स्टाफ, 1 जीसीआई, 6 सिविल स्टाफ, 7 लड़के और 6 लड़कियां भाग ले रही हैं। यह साइकिल रैली 16 जनवरी को पलवल से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस सामाजिक गतिविधि का उद्देश्य भारत को एकता के सूत्र में पिरोना है। साइकिल यात्रा में शामिल सभी कैडेट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.