रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची से दिल्ली रूट की ट्रेनों में भीड़ के चलते आरक्षित श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। रांची से सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को चलने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के स्लीपर में 27 जुलाई से चार अगस्त तक वेटिंग है। थर्ड एसी में भी 27 से 30 जुलाई तक लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। सेकेंड एसी में 27 से 30 तक बर्थ उपलब्ध नहीं है। ऐसी ही स्थिति झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की भी है। यह ट्रेन रांची से सोमवार व गुरुवार को चलती है। इसके स्लीपर श्रेणी में 23 से 30 जुलाई तक बर्थ उपलब्ध नहीं है। नई दिल्ली-रांची गरीबरथ एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 24 जुलाई से चार अगस्त तक प्रतीक्षा सूची लंबी है। शुक्रवार को रांची से चलने वाली पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में 24 जुलाई से सात अगस्त तक बर्थ नहीं...