रांची, जनवरी 11 -- chi t भोपाल में 8 से 10 जनवरी तक हुई टाइम टेबल कमेटी की बैठक में ये निर्णय हुए। वर्षों बाद नेशनल टाइम टेबल कमेटी से रांची को सुखद खबर मिली है। तीन सालों से अधिक समय से स्पेशल के रूप में चल रही धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल को भी जल्द नियमित किया जाएगा। बैठक में इस पर भी मुहर लगी। धनबाद से मुंबई (एलटीटी) के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही तीनों ट्रेनों के स्थायी नंबर और टाइम टेबल की घोषणा होगी। रांची होकर तिरुपति के लिए इन मार्गों से गुजरेगी ट्रेन : बैठक में रक्सौल से तिरुपति के बीच धनबाद, बोकारो, रांची होते हुए नियमित ट्रेन की सौगात देने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सिंकदराबाद होते हुए तिरुपति जाएगी। देश के नेपाल बॉर्डर को यह ट्रेन दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध अध्यात्मिक स्था...