रांची से घाघरा लौटे रिक्शा चालक सह बांसुरी वादक किशुन भगत
गुमला, जुलाई 1 -- घाघरा प्रतिनिधि। तंगहाली में रांची में रिक्शा चलाकर जीवनयापन करने वाले और फुर्सत के समय बांसुरी की मधुर धुन से लोगों का मन मोह लेने वाले घाघरा प्रखंड के अजियातु निवासी 65 वर्षीय किशुन भगत को प्रखंड प्रशासन की पहल पर उनके पैतृक गांव लाया गया। अब उन्हें वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में रांची के कडरू ओवरब्रिज के नीचे रिक्शे पर बैठकर बांसुरी बजाते किशुन भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद घाघरा के अंचलाधिकारी सुशील खाखा ने गांव के गौरी शंकर साहु को उन्हें वापस गांव लाने की जिम्मेदारी सौंपी। बुधवार को किशुन भगत को गांव लाकर सीओ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पूछताछ में पता चला कि करीब पांच दशक पहले अकाल के कारण उन्होंने गांव छोड़ दिया था और रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.