रांची से घरेलू उड़ान का किराया एक हजार रुपए तक महंगा
रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने राजधानी रांची से देशभर के अलग-अलग शहरों के बीच सभी उड़ानों पर किराया बढ़ा दिया है। घरेलू उड़ानों के साथ-साथ इंटरनेशनल कनेक्टित फ्लाइट के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। रांची से घरेलू उड़ान करीब एक हजार और इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट करीब 10 हजार तक महंगी हो गई है। बताया गया कि फ्यूल में वृद्धि के कारण अब घरेलू उड़ानों में सफर करने के लिए 275 से लेकर 975 रुपए तक अधिक भुगतान करने होंगे। एयरलाइंस कंपनियों के मुताबिक यह किराया दूरी के हिसाब से बढ़ाया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें घरेलू और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दरों के हिसाब से वृद्धि की गई है। न्यूनतम दूरी के किराए में 275 रुपए और अधिकतम दूरी में 950 रुपए बढ़ाए गए हैं।कंपनियों के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.