रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने शुक्रवार को जोनल रेलवे के महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रांची से जयपुर, शालीमार से पुणे वाया टाटानगर, हटिया-रांची से पुणे के लिए अमृत भारत वर्जन थ्री ट्रेन चलाने की मांग की। धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस में रांची तक जेनरल वेटिंग लिस्ट में टिकट उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। मौके पर एडवाइजर शशांक शेखर स्वैन, सोमांको तिरू, सोहम दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...