रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सेनेटरीवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी ओम प्रकाश राजगरिया की देखरेख में संपन्न हुई। राजीव खंडेलवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, शीतल नाथ ओहदार को सचिव और संजय सिंघानिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सराफ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...