रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में एक बार फिर ईमेल के जरिए बम की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। रांची के सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस के साथ झारखंड जगुआर की बीडीएस यानी बम डिस्पोजल टीम पहुंची। पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। टीम चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि जांच पड़ताल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। इसके बाद शाम में पुलिस की टीम लौट गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.