रांची, मार्च 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात शख्स के द्वारा ई-मेल कर पूरे कोर्ट परिसर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में 14 साइनाइड बमों की बात कही गई है। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय मंगलवार को बम निरोधक दस्ते के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे। टीम ने पूरे कोर्ट परिसर की जांच की। यहां तक कि कोर्ट रूम की भी जांच की गई, लेकिन बम नहीं मिला। डीएसपी ने बताया कि एक बार फिर से ई-मेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी दी गई है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि एक महीने से अज्ञात शख्स के द्वारा लगातार बम धमाके करने की धमकी ई-मेल से दी जा रही है। कभी रांची सिविल कोर्ट, कभी रांची डीसी कार्यालय तो कभी रांची पासपोर्ट ऑफिस। इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.