रांची, मार्च 14 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। जघन्य अपराध के आरोपी बच्चों को सामान्य अपराध के आरोपी बच्चों से अलग रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार राजधानी रांची सहित चार जिलों में 'प्लेस ऑफ सेफ्टी' का निर्माण कराएगी। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।जिन जिलों में यह व्यवस्था विकसित की जाएगी, उनमें रांची के अलावा गढ़वा, दुमका और हजारीबाग शामिल हैं। योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में कुल 6.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में राशि वहन की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन केंद्रों के निर्माण और संचालन से जघन्य अपराध के आरोपी किशोरों की अलग निगरानी और सुधारात्मक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.