रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य में आज से आगामी दो दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे झारखंड के 11 जिले इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा के चलते अगले तीन दिन तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसमें तीन से चार डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार और शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो में कहीं-कहीं शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सात दिसंबर से आसमान में हल्के बादल छाएंगे। ऐसे में दिन के अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 2 डिग्री नीचे गया पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.