रांची, जून 16 -- दक्षिणी-पश्चिमी मानसून झारखंड के और आठ जिलों में प्रवेश कर चुका है। सोमवार को मानसून रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के अंदर राज्य के अन्य भागों में भी इसके पहुंचने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज हवा गरज के साथ कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। संताल के सभी जिलों समेत राज्य के कुछ हिस्सों में गत 12 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून का नॉर्दर्न लिमिट देश के हरनई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्रचलम, कोरापुट, फूलवनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर होते हुए गुजर रहा है। झारखंड में रविवार से सोमवार के दौरान रांची समेत राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इसमें रां...