रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में मंगलवार को तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसंवा जिले भी प्रभावित रहेंगे। जबकि, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी ही स्थिति आठ और नौ अप्रैल को भी रहेगी। उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज सहित पूर्वी सिहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा जिलों में तेज हवा के साथ मेघगर्जन और ओलावृष्टि हो सकती है। इसका प्रभाव रांची समेत मध्य झारखंड के बोकारो, गुमला, हजारीबाग सहित अन्य जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.