रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची समेत, चाईबासा, कोडरमा, गढ़वा आदि जिलों में बड़े पैमाने पर गाय-भैंस को खुरहा-मुंहपका (एफएमडी) रोग फैला हुआ है। रांची की बात करें तो कुसुम विहार, एदलहातू, हरिहर सिंह रोड, पटना खटाल, खेलगांव, टाटी सिल्वे आदि क्षेत्रों में सैकड़ों मवेशी इससे पीड़ित हैं। दुखद यह है कि पशुपालन विभाग को भी इसकी सूचना है, लेकिन इससे बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इसके कारण पशुपालक परेशान हैं। कुसुम विहार के पशुपालक गुड्डू यादव ने बताया कि उसके लगभग एक दजन मवेशी इस रोग की चपेट में आ चुके हैं। जब एक गाय को यह बीमारी हुई थी, तभी उसने मोबाइल एंबुलेंस को फोन किया था। सरकारी डॉक्टर को भी बताया था, लेकिन कोई देखने तक नहीं आए। इलाज करना तो दूर की बात है। गोलू यादव ने बताया कि बीते साल अगस्त में कई बार फोन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.