रांची शहर को जाम से मुक्त करने का मेगा प्लान, आज से नियम तोड़ा तो मुकदमा; तुरंत ऐक्शन भी
रांची, अप्रैल 23 -- रांची में बेलगाम ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और सड़क पर फैली अव्यवस्था पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से दीर्घकालिक योजना तैयार करने का फैसला किया है। बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में साफ कर दिया गया कि अब लापरवाही, नियम तोड़ने और सड़क घेरने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गुरुवार को सुबह नौ बजे कचहरी चौक से किशोरी यादव चौक होते हुए रातू रोड और न्यू मार्केट क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। मौके पर जाम के कारणों, अवैध ऑटो स्टैंड, अतिक्रमण और यातायात बाधाओं की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि राजधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.