जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जुगसलाई नगर निकाय चुनाव में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी भी मतदान करेंगे। बिष्टूपुर, कदमा, मानगो, आदित्यपुर, गम्हरिया समेत अन्य क्षेत्रों के दर्जनों लोग जुगसलाई के मतदाता सूची में अपना नाम खोज रहे हैं, जिनमें टाटा स्टील के कर्मचारी, अधिवक्ता और व्यवसायी शामिल हैं। मतदाता सूची में ऐसे कई लोग हैं, जो कुछ वर्ष पहले अपार्टमेंट या कंपनी क्वार्टर में रहने चले गए थे, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जुगसलाई आकर वोट देते रहे हैं। 43 वर्षों बाद नगर परिषद चुनाव होने से लोगों में घर की सरकार को लेकर उत्साह है। नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के उम्मीदवार ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि वे समय से वोट डाल सकें। इसके अलावा, ऐसे परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है, जिनके बच्चे नौकरी के कारण रांची, बोकारो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.