रांची विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता
रांची, जुलाई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति सिंह और आईक्यूएसी के निदेशक डॉ एके डेल्टा की अध्यक्षता में एक पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता हुई। भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य पीसी रे के सम्मान में आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की वैज्ञानिक विरासत और भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर दर्शाया गया। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र, जूलॉजी, बॉटनी, भौतिकी, गणित, बायोटेक्नोलॉजी, हिंदी, होम साइंस के विभागों के अलावा पीपीके कॉलेज बुंडू और मारवाड़ी कॉलेज के 34 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर के माध्यम से प्राचीन चिकित्सा में प्राकृतिक उत्पाद, स्मार्ट मैटीरियल, पारंपरिक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.