रांची, मई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से शनिवार को मोरहाबादी परिसर स्थित शहीद स्मृति सभागार में शेक्सपियर के नाटक- मैकबेथ का मंचन किया गया। यह प्रस्तुति अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की गई थी। मैकबेथ रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है, और इस मंचन ने पाठ्यक्रम की विषयवस्तु को जीवंत रूप देने का प्रयास किया। नाटक में महत्वाकांक्षा, सत्ता, अपराधबोध और नियति जैसे विषयों को इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया गया कि दर्शक पूरी प्रस्तुति के दौरान मंत्रमुग्ध रहे। विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपने पात्रों की मनोवैज्ञानिक गहराई और त्रासद तीव्रता को कुशलता से मंच पर उतारा।अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रिया ने मौके पर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक व...