रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। यह सेंटर सुबह 9 बजे खुला। मौके पर केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के निदेशक प्रो विजय कुमार चौधरी, सेंटर के निदेशक डॉ एमपी हसन, सह-निदेशक डॉ रोजलीना सिंह सहित कई विशेषज्ञ मौजूद थे। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो अनुप कुमार सिंह और जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो अश्विनी कुमार सिंह ने भी भाग लिया और इस पहल को सराहनीय बताया। विशेषज्ञों ने कहा कि इस तरह के केंद्र विद्यार्थियों और कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिलहाल सेंटर का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तक किया जाएगा। केंद्र के संचालन में विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की टीम, ...