रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के प्रशासनिक भवन परिसर में कुलपति प्रो सरोज शर्मा के साथ पौधरोपण किया। इस बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सबने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आनेवाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया गया। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।आजसू यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्प के प्रदेश...