रांची विश्वविद्यालय में शोध निदेशालय का हुआ गठन
रांची, जुलाई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने शोध गतिविधियों को अधिक पारदर्शी व यूजीसी के नए नियमों के अनुरूप संचालित करने के लिए शोध निदेशालय के गठन की अधिसूचना जारी की है। कुलपति के आदेश पर गठित यह निदेशालय डीन कार्यालय के अधीन कार्य करेगा और इसका नेतृत्व निदेशक शोध करेंगे। नवगठित निदेशालय का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरेट (पीएचडी) उपाधि से संबंधित विनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन, शोध कार्यों की नियमित निगरानी तथा यूजीसी रेगुलेशंस-2022 के अनुपालन को सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए निदेशालय की नियमित बैठकें प्रतिदिन दोपहर 3 बजे होंगी। निदेशालय में विवि के विभिन्न संकायों के वरिष्ठ शिक्षकों को सदस्य बनाया गया है। इसमें वाणिज्य विभाग के डॉ एमएन जुबैरी, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ नीरज (सदस्य सचिव), भौतिकी विभाग के डॉ राजकुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.