रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के शिक्षकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 5-31 मई तक (कार्यदिवस पर) सुबह 7-8 बजे तक निःशुल्क योग शिविर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जो एमएमटीसी परिसर, मोरहाबादी में स्थित है, आयोजित किया जा रहा है। इसमें आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बंध और ध्यान आदि योगिक क्रियाए कराई जाएंगी। यह शिविर मुख्य रूप से रांची विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्कूल ऑफ योग के निदेशक डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि यह पहल शिक्षकों के समग्र विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। शिक्षक शिविर में भाग लेने के लिए संपर्क नंबर- 7061075118 पर डॉ संतोषी कुमारी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या स्कूल ऑफ योग की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर...