रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस), रांची में लॉ विषय के सहायक प्राध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति पूर्णकालिक संविदा आधार पर की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार 4 पदों पर बहाली होगी। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से प्रारंभ होकर 7 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in⁠ पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता यूजीसी के निर्धारित नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को रांची विश्वविद्यालय के नियमानुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा। वहीं, आरक्षण नीति झारखंड सरकार के रोस्टर के अनुसार लागू होगी।नियुक्ति 11 माह की अवधि के लिए संविदा ...