रांची, जुलाई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में शनिवार को पूर्व शिक्षक और वर्तमान में एएमयू के प्रोफेसर, प्रसिद्ध शायर व आलोचक प्रो. सरवर साजिद के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रिजवान अली ने की। डॉ. रिजवान ने प्रो. साजिद को विवि की गौरवशाली परंपरा का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड के उर्दू साहित्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सोनम वांगचुक के शिक्षा मॉडल का उल्लेख करते हुए उन्होंने ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में प्रो. साजिद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डॉ. शकील अहमद, डॉ. गालिब निश्तर सहित शिक्षक व शोधार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...