रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में शिक्षकों की प्रोन्नति से जुड़े आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जुटान के संयोजक डॉ कंजीव लोचन ने बताया कि वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों के लिए स्टेज-3 में प्रोन्नति आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च को समाप्त हो चुकी है, जबकि कई शिक्षक आवश्यक दस्तावेज के अभाव में अब तक अपना आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं। वहीं, वर्ष 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है।इन परिस्थितियों को देखते हुए जुटान ने दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की, ताकि सभी पात्र शिक्षक आव...