रांची विश्वविद्यालय में प्रभावी शोध मार्गदर्शन पर दिया प्रशिक्षण
रांची, मई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने ग्लोबल आर-हब की मदद से सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रभावी शोध का मार्गदर्शन विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला की। इसका उद्देश्य अकादमिक शोध की गुणवत्ता, उसकी सामाजिक प्रासंगिकता और वास्तविक प्रभाव को मजबूत करना था। इसमें विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, शोधार्थी और स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला में रिसर्च डिजाइन, डेटा विश्लेषण, शोध प्रकाशन की नैतिकता और एआई के उपयोग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एआई के युग में शोध और प्रकाशन विषय पर आयोजित मुख्य व्याख्यान में नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। वहीं, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव वाले शोध सत्रों में स्थिरता, रोजगार, डिजिटल परिवर्तन और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे विषयों को केंद्र में रखा गया। यह भी पढ़ें- रांची विश्ववि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.