रांची, मई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश को लेकर स्थिति को स्पष्ट करते हुए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षकेतर कर्मचारी अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। हालांकि, उनके लिए घोषित सरकारी या निर्धारित अवकाश प्रभावी रहेंगे। पूर्व में जारी अधिसूचना में शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...