रांची, अप्रैल 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों ने अपने संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचार आधारित पहलों की विस्तृत रिपोर्ट साझा की। बैठक के दौरान प्राचार्यों ने कॉलेजों में चलाए जा रहे आउटरीच कार्यक्रमों और अकादमिक सुधारों पर चर्चा करते हुए बीएड सिलेबस को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपडेट करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। चर्चा का मुख्य केंद्र शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण पद्धतियों में नवाचार और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास रहा।विश्वविद्यालय यह भी पढ़ें- योग के स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोंमा पाठ्यक्रमों में नाम...