रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट व ट्रांसक्रिप्ट के नए प्रारूप को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इसपर निर्णय बुधवार को कुलपति प्रो डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। अब इसे अकादमिक काउंसिल की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। बैठक में कुलपति ने परीक्षा और मूल्यांकन में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए इसके कारणों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। तय किया गया कि परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर लिया जाएगा और परीक्षा के दौरान ही कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय अपने समकक्ष या उच्च ग्रेड वाले निजी व सरकारी विश्वविद्याल...