रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) प्रशासन ने पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय, शहीद चौक के कार्यालय समय में संशोधन किया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी किया गया। इसके अनुसार, आरयू मुख्यालय का कार्यालय अब प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा। वहीं, प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय बंद रहेगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी इस कार्यालय आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। प्रशासन का मानना है कि तय समय सारिणी से कार्यालयी कार्यों के संचालन में अधिक सुव्यवस्था आएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित लोगों को नए कार्यालय समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।...