रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) सर्टिफिकेट कॉमर्स सेमेस्टर-2 परीक्षा 2024 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा मई-2025 में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में शामिल विभिन्न कॉलेजों के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण/प्रोन्नत घोषित किया गया है। जिन कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया गया है, उनमें- एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा, बिरसा कॉलेज खूंटी, बीएनजे कॉलेज सिसई, बीएस कॉलेज लोहरदगा, डोरंडा कॉलेज, डुमरी कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, जेएन कॉलेज धुर्वा, केसीबी कॉलेज बेड़ो, केओ कॉलेज गुमला, मांडर कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज, निर्मला कॉलेज, सेंट पॉल्स कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, आरटीसी कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज, संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज, सिल्ली कॉलेज, सिमडेगा कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज, सेंट जेवियर्...